BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ भिलाई ने सेवा पखवाड़ा के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

भिलाई। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 18 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 4:00 बजे तक भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला भिलाई एव स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्त परीक्षण का आयोजन परमेश्वरी विद्यालय संजय नगर वार्ड 6 सुपेला भिलाई में किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ रतन तिवारी, भिलाई जिला संयोजक डॉ अनुज खरे, सहसंयोजक डॉ प्रदीप चौधरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉक्टर अमित पांडे, डॉक्टर राजीव कौरा, डॉक्टर रवि खिचारिया, डॉक्टर के वी एस राव, स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई के डॉक्टर नर्सिंग स्टाफ़, श्रीमन्न डायगनोस्टिक, अख़्तर पथॉलॉजी, एवं भिलाई जिलाअध्यक्ष वीरेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला महामंत्री शंकर लाल देवांगन, सुपेला मंडल अध्यक्ष विजय जयसवाल, कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी, राजमती चतुर्वेदी, दीपक रवना आदि उपस्थित होकर अपनी सेवाएं प्रदान की।

इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजन भी किया गया।जिसमें मुख्य रुप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजक माया यादव जी उपस्थित थी। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए बेटियां को शिक्षित करना और उन्हें उज्जवल भविष्य कैसे प्रदान करें इस पर अपने विचार रखे।

Related Posts