दादर नगर हवेली में बीजेपी को बड़ी सफलता मिली है, यहां की जनता दल पार्टी यानी जेडीयू की पूरी प्रदेश इकाई ने बीजेपी के साथ अपना विलय कर लिया…
नईदिल्ली (ए)। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को मणिपुर के बाद अब दमन और दीव में बीजेपी ने तगड़ा झटका दिया है. दादरा नागर हवेली में बीजेपी ने जदयू की पूरी प्रदेश इकाई का ही अपनी पार्टी में विलय कर लिया और इस दौरान खुद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद थे।
पिछले महीने बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ लगभग 20 महीने का गठबंधन तोड़ते हुए राज्य में अपनी निकट प्रतिद्वंदी पार्टी आरजेडी के साथ गठबंधन कर अपनी सरकार बना ली थी. इसके बाद नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी के खिलाफ आक्रामकता दिखाते हुए देश भर के विपक्षी नेताओं से मुलाकात की थी।
बीजेपी ने भी किया पलटवार: इस मुलाकात के पीछे का उद्देश्य विपक्ष को मोदी सरकार और आगामी चुनावों के लिए विपक्ष को एकजुट करना है. माना जा रहा है कि आज दादर और नगर हवेली की प्रदेश इकाई और कुछ दिन पहले मणिपुर में जदयू के लोगों को पार्टी ज्वाईन कराकर बीजेपी ने ऐलान कर दिया है कि चुनाव के मैदान में उसको चुनौती देना इतना भी आसान नहीं है.
जेडीयू की दमन और दीव इकाई के किन पदाधिकारियों ने ज्वाईन की बीजेपी?
1. धर्मेश सिंह चौहान (जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अब राज्य बीजेपी उपाध्यक्ष)
2. निशा सुनील भावर
3. दीपक छोटूभाई प्रधान
4. वैशाली बेन आयसिंग पटेल
5. वंदना बेन हरेंद्र पटेल
6. जशोदा रवींद्र पटेल
7. रेखा बेन महेंद्र भाई पटेल
8. प्रवीण भाई जन्य भाई भोया
9. दीपक भाई लिहती भाई पटेल
10. विजय सोनजी तेम्ब्रे
11. ममता बेन विजय भाई सावरी
12. सुमन बेन गणेश गोरखाना
13. पार्वती बेन विनय भाई नाडगे
14. विपुल भाई काकड़ भाई भुसारा
15. गोविंद शामजी भाई भुजड़ा
16. मीना जयेश वरी
https://twitter.com/ANI/status/1571495181484191745?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1571495181484191745%7Ctwgr%5E63d6e14a73294013a7f5cc5f91d2995789134232%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fnews%2Findia%2Fdadra-and-nagar-haveli-janata-dal-united-s-dadra-nagar-haveli-unit-merged-with-bjp-ann-2218654















