आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ कर पूछताछ किया गया, जिनको के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया, आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त एंबुलेंस वाहन को भी जप्त किया गया…
बलौदा बाजार। प्रार्थीया भारती साहू पति स्व. महेन्द्र साहू ग्राम कारी की निवासी दिनांक 17/9/2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16/09/2022 के रात्रि लगभग 01/30 बजे एम्बुलेंस क्रमांक सीजी 22 डब्लू 0531 में अज्ञात चार व्यक्ति घर के सामने आकर दरवाजा खोलने बोला तो मै दरवाजा खोली तो उन व्यक्तियों मे से एक व्यक्ति बोला कि मै पलारी पुलिस सब इंस्पेक्टर हूं और मेरे साथ ये सभी मेरे स्टाफ है और बोला की तुम्हारा लड़का यशवंत साहू को बुलाओ तो मै अपने लड़के को कमरे से बुलाया जो मेरे लड़के को देखकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच देते हुए उसमे से एक व्यक्ति जो मोटा था, वह मेरे बेटे यशवंत साहू के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा, मेरे बड़े बेटे मनोज के द्वारा मना करने पर उसके साथ भी मारपीट कर दोनो को खीचकर जबरदस्ती अपने साथ सभी लोग एम्बुलेंस में बैठाया और बोला कि एक लड़की पलारी थाना क्षेत्र से भागी है उस संबंध मे ले जा रहे है कहकर यशवंत साहू एवं मनोज साहू को अपने साथ एम्बुलेंस गाड़ी मे भरकर ले गये।
अगले दिन सुबह फोन कर डीजल डालने के लिए पैसा मांग की तब यशवंत साहू व मनोज साहू फोन कर बताएं आरोपियों द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन ले जाया गया उसके बाद एक अन्य बोलेरो वाहन में बैठा कर राजनंदगांव की ओर ले जाया गया और उसे रास्ते में मारपीट किया गया, कुछ घंटों बाद बेटा मनोज साहू फोन कर बताया कि उसे हसौद थाना ले जा रहे है और यशवंत को कुम्हारी मे उतार दिये है, तब गजानंद साहू, अश्वनी साहू, को हसौद थाना जिला जांजगीर चांपा भेजी तो वहां मनोज साहू थाना हसौद मे मिला तो मनोज साहू एवं हसौद पुलिस वाले से पुछताछ करने पर पता चला की पुलिस थाना वाले किसी को नहीं लाये है तब मुझे पता चला की फर्जी पुलिस बनकर मेरे दोनों बेटे को वाहन एम्बुलेंस क्रमांक सीजी 22 डब्लू 0531 मे बैठकर अज्ञात चार व्यक्तियो द्वारा मेरे बेटे को अपहरण कर ले गये है।
मेरा बेटा यशवंत साहू अभी तक घर वापस नही आया है की रिपोर्ट पर चौकी लवन थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 670/22 धारा – 170, 365, 323, 294, 34 भा.द.वी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के द्वारा त्वरित कार्रवाई करने निर्देशन दिए गए जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पितांबर पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बलोदा बाजार सुभाष दास के मार्गदर्शन में लवन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हितेश जंघेल के नेतृत्व में आरोपियों को तलाश किया गया।
जिसमें आरोपी (1) नारायण साहू पिता मनहरण साहू, उम्र 36 वर्ष , पता ग्राम चिस्दा थाना हसौद जिला जांजगीर चांपा।
(2) कृतिवास उर्फ कृष्णा चौधरी पिता तरुण चौधरी, उम्र 29 वर्ष, पता ग्राम संडी खरतोरा थाना पलारी।
(3) अमित कुमार रात्रे पिता परस कुमार रात्रे, उम्र 29 वर्ष, पता – टूण्डरी थाना बिलाईगढ़।
(4) सुनील कुमार टंडन पिता सोनू राम टंडन उम्र 33 वर्ष पता लूटुडीह थाना पलारी।
(5) चंदन कर्ष पिता लच्छन कर्ष, उम्र 22 वर्ष, पता ग्राम चिस्दा थाना हसौद।
(6) प्यारेलाल पिता बेदराम साहू, उम्र 42 वर्ष, पता – चिस्दा थाना हसौद।
(7) बंसी प्रसाद पिता खिखराम बरेट, उम्र 39 वर्ष, पता ग्राम चिस्दा थाना हसौद।
को अलग-अलग स्थानों से पकड़ कर पूछताछ किया गया। जिनको के द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया, आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त एंबुलेंस वाहन को भी जप्त किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अपहरण का कारण: ग्राम हसौद की कोई लड़की किसी लड़के के साथ भाग गई थी जो लड़का, लड़की लेकर गया था वह यशवंत साहू का दोस्त है, लड़की के गुम हो जाने की रिपोर्ट परिवार वालों द्वारा थाना हसौद में नहीं कराया गया। जया हॉस्पिटल का डायरेक्टर उसी गांव का निवासी है और लड़की के पिता का दोस्त है, वह किसी पुलिस वाले के सहायता के बिना ही खुद को पुलिस बता कर यशवंत साहू और उसके भाई मनोज साहू को मारपीट कर जबरदस्ती घर से ले गए और अगले दिन अपने साथ अलग-अलग जगहों में घुमाया और मारपीट किये।















