प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिवस मना रहे हैं, इस खास मौके पर पक्ष और विपक्ष के नेता पीएम मोदी को शुभकामनाएं दे रहे हैं…
नईदिल्ली (ए)। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने काफी तैयारियां की हैं. देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसी के साथ जन्मदिन के मौके पर पीएम मोदी को बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. पक्ष और विपक्ष के नेता प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा, “देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूं. ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं. मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।”
देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।
मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने ट्वीट कर लिखा, “भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मज़बूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी है. ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।”
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, श्री @narendramodi को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मज़बूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊँचाई दी है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 17, 2022
भारत की राष्ट्रपति ने दी पीएम को बधाई: भारत की राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे. मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 17, 2022
राहुल गांधी ने क्या कहा: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर पर लिखा, “पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।”
Wishing PM Narendra Modi a happy birthday.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2022
शशि थरूर ने दी पीएम को जन्मदिन की बधाई: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर लिखा, “हमारे @PMOIndia श्री @नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं, अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र. ईश्वर करे कि वह हमारे देशवासियों के इतने सारे अंधेरे को दूर करने के लिए काम करें और इसके बजाय उन्हें प्रगति, विकास और सामाजिक सद्भाव का प्रकाश दें।”
Wishing our @PMOIndia Shri @narendramodi ji a very happy birthday, good health & long life. May he work to remove the darkness enveloping so many of our fellow citizens & bring them the light of progress, development & social harmony instead. pic.twitter.com/3vaYXtGcu7
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) September 17, 2022
सीएम योगी ने पीएम मोदी को बताया मां भारती का परम उपासक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, “एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के शिल्पी, ‘अंत्योदय’ हेतु राष्ट्र आराधना में सतत रत, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम माँ भारती के परम उपासक आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।”
'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के शिल्पी, 'अंत्योदय' हेतु राष्ट्र आराधना में सतत रत, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
प्रभु श्री राम माँ भारती के परम उपासक आदरणीय प्रधानमंत्री जी को दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।#HappyBdayModiJi pic.twitter.com/s6y2AlEvxX
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2022
मध्य प्रदेश के सीएम ने दी पीएम मोदी को बधाई: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाई संदेश देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री श्रीमान @narendramodi जी को मध्यप्रदेश की 8.50 करोड़ जनता की ओर से अनंत शुभकामनाएं! उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. वह दुनिया को दिशा दे रहे हैं, भारत की जनता के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं, विश्व का कल्याण हो, धरती का यह मूल मंत्र है, उसको भी साकार कर रहे हैं।”
प्रधानमंत्री श्रीमान @narendramodi जी को मध्यप्रदेश की 8.50 करोड़ जनता की ओर से अनंत शुभकामनाएं! उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। वह दुनिया को दिशा दे रहे हैं, भारत की जनता के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं, विश्व का कल्याण हो, धरती का यह मूल मंत्र है, उसको भी साकार कर रहे हैं। pic.twitter.com/GgezaRCfBC
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 17, 2022















