BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर राज्य के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री बघेल ने कहा है कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में राज्य के श्रमवीर सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने की प्रेरणा देता है। भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा भी उन्हें दी गई है। श्रम से सृजन की सार्थकता को विश्वकर्मा जी ने ही समाज में स्थापित किया। विश्वकर्मा जी की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता प्रेरणादायी है।  

Related Posts