आरोपी मां बहला फुसला कर प्रार्थी को अपने साथ अपने घर ले गई और वहा अपने बेटे से घर में जबरन मांग भरकर शादी कर दिया…
जांजगीर चांपा। थाना चाम्पा क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित ने थाना चाम्पा में दिनांक 01.09.22 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 01.09.22 के 14.30 बजे घर से बिना बताये चली गई थी जिसका पता तलाश करने पर पता नहीं चलने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान 15.09.22 को पीडिता को आरोपी राज सारथी के कब्जे से बरामद कर महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया। जिसमे पीड़िता द्वारा अपने कथन में दिनांक 01.09.22 को सुमन सारथी द्वारा बहला फुसला कर अपने साथ सराईपाली अपने घर ले जाना जहा अपने बेटे राज सारथी से घर में जबरन मांग भरकर शादी कर देना एवं राज सारथी द्वारा मेरी पत्नी हो कहकर जबरदस्ती दुष्कर्म करना बताई जिस पर प्रकरण में धारा 366, 368, 376, 34 भादवि, 4,6 पॉक्सो एक्ट जोडी गई।
आरोपी राज सारथी उम्र 20 वर्ष एवं सुमन सारथी उम्र 48 वर्ष दोनों निवासी झिलमिला बस्ती बाजारपारा वार्ड क .08 सराईपाली थाना सराईपाली के विरूद्ध को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष परिहार, सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल, आरक्षक प्रकाश द्विवेदी, माखन साहू एवं महिला आरक्षक श्वेता यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा।















