राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय महादेवा एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल, एस.डी.ओ.पी. मो0 नासिर बाठी के दिशानिर्देश पर अवैध शराब विक्रय पर अकुंश लाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ की एक सफेद रंग का टाटा इंडिका विस्टा पुरानी कार क्रमांक सी.जी.04 केयू 0153 पर भारी मात्रा में म.प्र. राज्य निर्मित शराब भरकर ग्राम सेन्दरी मडियान चौक होते डोंगरगढ की ओर आ रहा है।
निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार स्वर्णकार थाना प्रभारी डोंगरगढ़ के द्वारा सूचना तस्दीक हेतु बिना विलंब किये तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान टाटा इंडिका विस्टा पुरानी कार क्रमांक सी.जी.04 केयू 0153 को सेन्दरी चौक मडियान रोड पर नाका बंदी पकडा गया। वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें मप्र राज्य निर्मित 03 पेटी रायल चैलेन्ज गोल्ड व्हीस्की शराब, 05 पेटी मेकडावल नं0 1 एंव 05 पेटी रायल स्टेज क्लासिक अंग्रेजी शराब भरी मिली है।
जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 671/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर ज्यूडिसियल रिमांड पर न्यायालय पेश कर उप जेल डोंगरगढ भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सउनि मुक्तेश्वरपुरी, प्र0आर0 501 अजीत टोप्पो आर. 345 लक्ष्मी मंडावी, आर.355 शिशुपाल, आर. 946 मिथलेश साहू, आर. 1480 मनोज हरमुख, की भूमिका सराहनीय रहा है।
जप्त शराब की कीमती 1,54262 (एक लाख चौवन हजार दो सौ बासठ रूपये), परिवहन में प्रयुक्त चार पहिया वाहन टाटा इंडिका विस्टा एंव मोबाईल फोन कीमती 1,55000 (एक लाख पचपन हजार) भी जप्त।
कुल जुमला कीमती 3,09262/रू (तीन लाख नौ हजार दो सौ बासठ )
आरोपी: अशरफ तंवर उर्फ सोनू पिता सलीम तंवर उम्र 25 साल साकिन कैम्प-2 दीपक स्पोर्टस के पास पावर हाउस भिलाई, थाना छावनी जिला दुर्ग।















