BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP जितेंद्र यादव ने गंभीर अपराधो के साक्ष्य और डाटा संकलित कर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

 

चिटफंड के आरोपियों को बाहर राज्य से गिरफ्तार करने व साइबर सेल के कर्मचारियों द्वारा चिटफंड/धोखाधड़ी व अन्य गंभीर अपराधो के साक्ष्य डाटा संकलित करने उत्कृष्ट तकनीकी कार्य हेतू पुलिस अधीक्षक द्वारा अधि/कर्मचारियों को कैश रिवार्ड देकर किया गया सम्मानित..

बालोद। दिनांक 14.09.2022 को पुलिस अधीक्षक  जितेंद्र कुमार यादव के द्वारा कॉप ऑफ द मंथ के तहत माह अगस्त 2022 के COP: स.ऊ.नि. धरम भुआर्य, आर योगेश सिन्हा, आर.प्रवीण साहू, आर. पीपेश्वर बंजारे के द्वारा थाना बालोद के अपराध क्र.140/15 व अप.क्र. 319/16 धारा 420,467,468, 471,34 भादवि दोनों प्रकरण के फरार आरोपी उपेन्द्र तोमर, को भिण्ड (म. प्र.) से गिरफ्तार करने पर

 व साइबर सेल में कार्यरत आर. पूरन देवांगन एवं आर. मिथलेश यादव के द्वारा जिला बालोद अन्तर्गत समस्त थाना/चौकी के धोखाधड़ी व अन्य गंभीर अपराधों की महत्वपूर्ण साक्ष्य डाटा को संकलित करने उत्कृष्ट तकनीकी कार्य हेतू

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव व अति. पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, सीएसपी राजहरा मनोज तिर्की एवं ऑफिस स्टाफ द्वारा अधि/ कर्मचारीयों के कार्य की प्रशंसा कर केश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और आगे भी भविष्य में ऐसे बेहतर कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी गई।

Related Posts