BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से 12 सितंबर से सिकंदराबाद, दरभंगा विशाखापट्टनम, अहमदाबाद एवं पुरी के लिए स्पेशल ट्रेन सर्विस की सुविधा

रायपुर – 05 सितंबर,2020/ पीआर/आर/187

रेल मंत्रालय के आदेश अनुसार 12 सितंबर से देशभर में 40 जोड़ी ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से 04 जोड़ी गाड़ी सिकंदराबाद, दरभंगा, कोरबा विशाखापट्टनम, पूरी, अहमदाबाद के लिए यात्रियों को स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलने लगेगी। यह ट्रेनें श्रमिक ट्रेनों एवं वर्तमान में चल रही स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त रहेंगी।

(1) गाड़ी संख्या 07007 सिकंदराबाद दरभंगा सिकंदराबाद से मंगलवार एवं शनिवार को
(2) गाड़ी संख्या 07008 दरभंगा से सिकंदराबाद दरभंगा से गुरुवार एवं शुक्रवार को
(3) गाड़ी संख्या 08517 कोरबा- विशाखापट्टनम प्रतिदिन
(4) 08518 विशाखापट्टनम से कोरबा प्रतिदिन
(5) गाड़ी संख्या 08405 पुरी-अहमदाबाद, पुरी से बुधवार को
(6) 08406 अहमदाबाद -पुरी अहमदाबाद से प्रत्येक शुक्रवार को
(7) गाड़ी संख्या 08426 दुर्ग- पुरी प्रतिदिन

(8) 08425 पुरी -दुर्ग प्रतिदिन चलेगी।

Related Posts