BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

आम नागरिकों का काम समय पर होना सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ जिले के लैलूंगा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं। मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम एवं विधायक भी उपस्थित हैं। प्रदेश व्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा,स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करते हुए प्राथमिकता से शासन की योजनाओं का फील्ड पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान लेकर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ एस भारतीदासन, कलेक्टर रानू साहू, पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे।

आम नागरिकों का काम समय पर होना सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लैलूंगा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अनेक सुविधाएं दी जा रही है। सप्ताह में 5 कार्य दिवस कर दिया गया है। एक अतिरिक्त दिवस की छुट्टी दी जा रही है। पुराने पेंशन लागू कर बुढ़ापे का सहारा दिया जा रहा है। जब मुख्यमंत्री आए तभी काम करना है यह धारणा हटानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम नागरिकों, जनता का काम समय पर होना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित सुनिश्चित करने और बेहतर ढंग से काम करते हुए शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन कर जरूरतमंदों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

सड़को की हालत खराब,ठीक करिए: मुख्यमंत्री ने जिले में कई सड़को की हालत जर्जर होने की बात कहते हुए लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को सड़क के मरम्मत के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने उन्हें बताया कि स्वीकृत सभी सड़को में बारिश के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। 

खुद को सुधारिए, नहीं तो कार्यवाही होगी: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लैलूंगा में आमनागरिको और जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायत के आधार पर क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ से सवाल किया कि आप लोग आम नागरिको और जनप्रतिनिधियों के कार्यों को समय करें। आप लोगों की शिकायत है कि समय पर कार्यालय भी नहीं पहुँचते। मुख्यमंत्री के सवाल का जवाब देते हुए एसडीएम सहित अधिकारियों ने अपने कार्यों में सुधार लाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। कार्यशैली में सभी सुधार लाए, नहीं तो कार्यवाही की जाएगी।

शिक्षा का स्तर बढ़ाइये: मुख्यमंत्री ने जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का नियमितीकरण के साथ अन्य सुविधाएं दी जा रही है। लगातार शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थिति, अध्यापन, मॉनिटरिंग की आवश्यकता है। इसलिए इसे बेहतर बनाइये।

गौठान, वन अधिकार पत्र, धान खरीदी, हाथी मूवमेंट सहित जाति प्रमाणपत्र की भी की समीक्षा: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लैलूंगा क्षेत्र में जाति प्रमाणपत्र वितरण की जानकारी ली और समय पर वितरण के निर्देश एसडीएम, तहसीलदार को दिए। उन्होंने जिले में गौठान संचालन, गोबर खरीदी, स्व-सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने किए जा रहे कार्यों, सब्जी उत्पादन, नरवा, वन अधिकार पत्र वितरण, हाथी विचरण, धान खरीदी और पटवारियों की मुख्यालय में समय पर उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने यहाँ विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा

तमनार से उरबा होते हुए लैलूंगा तक 28 किलोमीटर सड़क निर्माण।
तमनार में नवीन ग्रामीण सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा खोली जाएगी।
तमनार में उप कोषालय खोला जाएगा।
शासकीय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय तमनार में पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाएं शुरू करवाई जाएगी।
ग्राम सराईपाली में उप तहसील कार्यालय खोला जाएगा।
ग्राम धौराभाठा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हेतु नवीन भवन का निर्माण करवाया जाएगा।
ग्राम हमीरपुर से बरकछार से बंजारी अड़बहाल तक कुल 19 किलोमीटर नई सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
ग्राम गोढ़ी में समूह नल-जल योजना की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
शासकीय कन्या प्राथमिक शाला लैलूंगा का नामकरण सेठ जयदयाल सिंघानिया के नाम पर किया जाएगा।
ग्राम कुंजेमुरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट स्कूल के रूप में संचालित किया जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार को स्वर्गीय श्री जयलाल चौधरी के नाम पर नामकरण किया जाएगा।
रेंगारबहरी से घरघोड़ा सीमा तक 1.5 किलोमीटर सड़क निर्माण।
पेलमा से मड़ियाकछार तक 6 किलोमीटर सड़क निर्माण।

ग्राम चपले, विकासखण्ड खरसिया-
चपले भेंट मुलाकात में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं-
चपले में खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल।
काली माता मेला आयोजन हेतु प्रतिवर्ष 10 लाख रूपए की स्वीकृति।
पुलिस सहायता केंद्र चपले का पुलिस चौकी में उन्नयन।
कोतरा में पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना।
चपले में नवीन सामुदायिक भवन एवं  पीडीएस भवन का निर्माण।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसिया में सोनोग्राफी एवं सीटी स्कैन जांच की सुविधा।
खरसिया में ओबीसी बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण।
नहरपाली समपार में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति।
ग्राम चपले में श्री अरविंद के घर से श्री गोकुल के घर तक 400 मीटर सीसी रोड।
तुलाचरण के घर से प्रकाश के घर तक 250 मीटर सीसी रोड।
गुलाब के घर से बिसाहू के घर तक 150 मीटर सीसी रोड।
छत्रपाल के घर से श्री यादव के घर तक 800 मीटर सीसी रोड का निर्माण।

Related Posts