BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

हमारे वैज्ञानिकों ने लंपी स्किन डिजीज की स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर ली है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मोदी ने कहा कि हम पशुओं के वैक्सीनेशन पर बल दे रहे हैं, 2025 तक हम शत प्रतिशत पशुओं को फुट एंड माउथ डिजीज की वैक्सीन लगाएंगे…

नई दिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले कुछ समय में कई राज्यों में Lumpy Skin Disease नाम की बीमारी से पशुधन की छती हुई है. राज्य सरकारों को साथ लेकर केंद्र सरकार इसे कंट्रोल करने की पूरी कोशिश कर रही है. हमारे वैज्ञानिकों ने Lumpy Skin Disease की स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर ली है. वैक्सीनेशन के अलावा जांच में तेजी लाकर पशुओं की आवाजाही पर नियंत्रण रखकर इस बीमारी को काबू करने की कोशिश की जा रही है।

पीएम ने कहा कि पशु जब बीमार होता है तो वह किसान के परिवार को, उसकी आय को प्रभावित करता है. पीएम मोदी ने कहा कि हम पशुओं के वैक्सीनेशन पर बल दे रहे हैं.2025 तक हम शत प्रतिशत पशुओं को फुट एंड माउथ डिजीज की वैक्सीन लगाएंगे हम इस दशक के अंत तक इन बीमारियों से पूरी तरह से मुक्ति का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वर्ल्‍ड डेयरी समिट में हिस्‍सा लेने ग्रेटर नोएडा पहुंचे. यहां पर अपने संबोधन में उन्होंने  Lumpy Skin Disease का भी जिक्र किया। बता दें कि तकरीबन 48 साल के बाद भारत को इस समिट की मेजबानी करने का मौका मिला है. चार दिवसीय कार्यक्रम में दुग्‍ध उत्‍पादन से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

देश-विदेश के 156 विशेषज्ञ इस सम्‍मलेन को संबोधित करेंगे. इससे किसानों को अत्‍याधुनिक जानकारी मिल सकेगी. समिट को प्रारंभ में पशुपालन मंत्री पुरुषोत्‍तम रुपाला ने संबोधित किया।

Related Posts