माह मई 2022 से अब तक ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के 140 मामले ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हुए…
जांजगीर चांपा। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर सायबर सेल लगातार कार्यवाही कर रही है। जिले में अब तक 16 मामले में पांच लाख रुपए से अधिक की राशि होल्ड करवाई गई है। वर्तमान समय मे ठगों द्वारा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी कर आम लोगो को लूटा जा रहा है। जिसके तहत साइबर सेल को प्राप्त 140 ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल में त्रुटिपूर्ण लेनदेन विवरण अंकित करने के कारण ज्यादातर शिकायतों में पैसे होल्ड नहीं हुऐ।
ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल से प्राप्त वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में देरी से शिकायत दर्ज होने के कारण बैंकिंग संस्थानों द्वारा वित्तीय लेन देन एक से अनेक खातों में स्थानांतरित राशि का आहरण कर लिया गया होता है, जिस कारण से रकम होल्ड नही हो पाता है। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के 16 मामलों में 553937 रूपये को होल्ड कराया गया।
समय के साथ बढ़ते साइबर अपराध तथा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों के रोकथाम हेतु पुलिस विभाग द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है किंतु फिर भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं जिसके फलस्वरुप प्रलोभन व लालच में आकर अपनी कमाई खो रहे हैं।
आम जनों से अपील की जाती है कि साइबर अपराध अथवा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित फोन कॉल मैसेज ईमेल अथवा अन्य संचार माध्यम से प्राप्त होने पर सर्तक रहे इनके झांसे मे न आए तथा इसकी शिकायत शीघ्र नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) मे दर्ज करें अथवा हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाना/चौकी/साइबर सेल के माध्यम से दर्ज करावे।
विभाग द्वारा संचालित विभिन्न साइबर जागरूकता संचार माध्यम से जुड़ने के लिए फॉलो करें… https://www.facebook.com/profile.php?id=100064806003962 , www.facebook.com/CyberDostI4C , www.instagram.com/cyberdosti4c , https://t.me/s/cyberdosti4c















