BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ ने प्रज्ञ शिक्षक अलंकरण सम्मान समारोह का आयोजन कर 75 शिक्षको का किया सम्मान

 

रायपुर। शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा शनिवार को रायपुर के वृंदावन हाॅल में गरिमामय प्रज्ञ शिक्षक अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान समारोह राष्ट्र निर्माता शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया था। इस शिक्षक समारोह में समस्त छत्तीसगढ़ से 75 शिक्षको का सम्मान किया गाय। अमृत महोत्सव को मनाते हुए 75 शिक्षकों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में दंतेवाड़ा, गरियाबंद, बेमेतरा, कवर्धा, मैनपुर, जगदलपुर, सरगुजा, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, गुंडरदेही इत्यादि जगहों से शिक्षकों ने शिरकत की। सम्मान समारोह में राज्यपाल पुरस्कार और मुख्यमंत्री अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक भी सम्मानित हुए

सम्मान समारोह में कुछ ऐसे सज्जनों का भी सम्मान किया गयाजो समाज में सभी को अपने कार्यों से एक नेक शिक्षा दे रहे हैं। इस क्रम में दुर्ग की सामाजिक संस्था जन समर्पण संस्था, रक्तदाता प्रदीप कुकरेजा भारती चौबे सुंदर मूर्ति जैसे कुछ बेहतरीन समाज सेवकों का सम्मान किया गया

सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि हेमचंद विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति डॉ अरुणा पलटा कार्यक्रम की अध्यक्षता शकुंतला फाउंडेशन की प्रेरणा स्रोत शकुंतला देवी और विशिष्ट अतिथि नितिन भंसाली, दिनेश टांक ने की।समारोह में कुछ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई। सभी ने इस भव्य गरिमामय आयोजन के लिए शकुंतला फाउंडेशन का धन्यवाद प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित कोंडा गांव से शिक्षिका और उद्घोषिका मधु तिवारी ने किया।

इस अवसर पर शकुंतला फाउंडेशन के संरक्षक सदस्य संजय सहगल, सुषमा पटनायक, लोकेश वर्मा, दिनेश ठाकुर, यशवंत साहू वरिष्ठ समाजसेवी विनीता, शकुंतला फाउंडेशन की अध्यक्ष स्मिता सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Posts