BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

विराट कोहली ने जड़ा अपना पहला टी20 शतक: धमाकेदार जीत के साथ टीम इंडिया की एशिया कप से हुई विदाई

टीम इंडिया ने अफगानिस्ता को आखिरी मुकाबले में आज 101 रनों से हराकर अपने एशिया कप 2022 के सफर को समाप्त किया, इसके साथ ही विराट कोहली ने शतक भी जड़ा, यह विराट कोहली को दो साल के बाद इंटरनेशनल शतक है, उन्होंने 61 गेंद पर 122 रनों की नाबाद पारी खेली, विराट आज पूरे फॉर्म में नजर आये…

नईदिल्ली (ए)। विराट कोहली के बल्ले से लगभग तीन साल बाद शतक निकला और उनके 122 रन की मदद से भारत ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ औपचारिकता के मुकाबले में 101 रन से जीत दर्ज की. कोहली ने 61 गेंद में 12 चौकों और छह छक्कों की मदद से 122 रन की नाबाद पारी खेली जिसके दम पर भारत ने दो विकेट पर 212 रन बनाये. पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में करीबी हार से मायूस अफगानिस्तान टीम के बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार की स्विंग गेंदबाजी का सामना नहीं कर सके।

भुनेश्वर कुमार ने चार ओवर में सिर्फ चार रन देकर पांच विकेट लिये. अफगानिस्तान का स्कोर एक समय 21 रन पर छह विकेट था और 20 ओवर में उसने आठ विकेट पर 111 रन बनाये. इससे पहले कोहली ने नवंबर 2019 के बाद पहला और कैरियर का 71वां शतक लाया. इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शतकों के मामले में रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली और अब वह सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं।

Related Posts