BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई भट्टी पुलिस और CISF की संयुक्त कार्यवाही: बीएसपी प्लांट में लोहा ब्लूम टुकड़ो को निर्धारित स्थान में खाली ना कर चोरी की नियत से झाड़ियो मे छिपाने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, 9.960 मीट्रिक टन ब्लूम लोहा बरामद

 

भिलाई। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक नसरउल्ला सिद्दिकी के निर्देशानुसार थाना क्षेत्रांतर्गत में चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके तारतम्य में स्थानीय थाना भिलाई भट्टी पुलिस एवं सीआईएसएफ यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 07/09/2022 को संदिग्ध स्थिति में वाहन ट्रक क्रंमाक सीजी 07 सीबी 0367 को टीएनडी बिल्डिंग के पीछे झाडियों मे लोहा ब्लूम को गिरा रहे थे, जिन्हें वहाँ पर सुरक्षा पर तैनात सीआईएसएफ के जवान विनोद बडोले एवं दीपाकंर देव द्वारा एरिया सर्च कर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

वाहन ट्रक क्रंमाक सीजी 07 सीबी 0367 के ड्रायवर योगेन्द्र यादव से पूछने पर बताया कि वह अपने अन्य साथियों की मदद से यूआरएम से ब्लूम के टुकड़ो का उठाकर एमआरडी के एफएसएनएल एरिया में खाली करना था, किन्तु हमारे उक्त लोहा ब्लून को एफएसएनएल के यार्ड ना ले जाकर टीएनडी ब्लिडींग के झाड़ियों में डालने के लिए ले जा रहे थे, जहाँ पर पहले से एफएसएनएल के ठेका कर्मी सुपरवाईजर चंदन प्रकाश कुशवाहा वहाँ पर उपस्थित था जो ट्रक मे भरे ब्लूम लोहा को अनलोडिंग करने के लिए कहा गया, जिसे वहाँ पर चोरी करने की नियत से खाली कर रहे थें।

इस प्रकार चारो आरोपीगणों द्वारा ट्रक में भरे लोहा ब्लूम के टुकड़ों कुल वजनी 9.960 मीट्रिक टन अनुमानित किमत
2,00,000/- रूपये चोरी की नियत से टीएनडी ब्लिडींग के झाड़ियों में डालना पाया गया। आरोपीगणों के कब्जे से कुल
वजनी 9.960 मीट्रिक टन अनुमानित कीमत 2,00,000/- रूपये एवं चोरी में उपयोग ट्रक क्रंमाक सीजी 07 सीबी 0367
किमती 8,00,000/- रूपये कुल कीमती 10,00,000/- रूपये को बरामद किया गया।

जिस पर थाना भिलाई भट्टी पुलिस द्वारा अपराध क्रंमाक 110k/ 2022 धारा 379,34 भादवि पंजीबद्ध कर प्रकरण आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा, उप निरीक्षक बी. आर. मरकाम, प्र. आर. पुरूषोत्तम साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

थाना भिलाई भट्टी, अपराध क्रं. 110/2022, धारा 379, 34
आरोपियों का नाम: (1) योगेन्द्र यादव पिता लल्लू राम यादव उम्र 25 वर्ष पता म.नं. 113, स्टेशन मरौदा थाना नेवई।

( 2 ) सेवाराम यादव पिता विष्णु यादव उम्र 42 वर्ष पता डब्लू 15 चतुर्भुजी पारा बानबरत अहिवारा थाना नंदनी नगर जिला दुर्ग।

(3) 0367 जुमला कीमती अशोक कुमार निर्मलकर पिता बलदेव निर्मलकर उम्र 40 वर्ष पता 949 डब्लू 14 भाटापारा कुरूद थाना जामुल भिलाई।

( 4 ) चंदन प्रकाश कुशवाहा पिता राजदेव प्रसाद कुशवाहा उम्र 33 वर्ष पता संतोषी पारा मिलन चौक, कैम्प 02 भिलाई।

जप्त संपत्ति:  लोहा ब्लूम वजनी 9.960 मिट्रिक टन एवं चोरी में उपयोग ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीबी 0367 जुमला कीमती 10,00,000/- रूपये

Related Posts