रायपुर। सोमवार को छत्तीसगढ़ शासन ने नगर पालिक निगम बीरगांव और नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा निगम में 08-08 एल्डरमैन नियुक्ति आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग ने भिलाई चरोदा नगर निगम में 08 एल्डरमैन नियुक्ति की है।
निर्दिष्ट व्यक्ति को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तत्काल प्रभाव से नामांकित पार्षद मनोनीत किया है जिसमे जी. जगदीश्वर राव, रीना विश्वास, संजय साहू, विनोद साहू, छन्नू बजारे, गोपेन्द्र चन्द्राकर, धमेन्द्र कोसरे, कमलेश कुमार साहू शामिल हैं। देखिए पूरी सूची…

















