बिलासपुर/रायपुर – 05 सितम्बर, 2022/पीआर/आर/270: दिनांक 29 से 31 अगस्त 2022 तक अखिल भारतीय अंतर रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में (पुरुष और महिला) का आयोजित उत्तर प्रदेश के रायबरेली में संपन्न हुए। इस चैंपियनशिप का समापन दिनांक 31 अगस्त, 2022 को किया गया। चैंपियनशिप में कुल मिलाकर 18 क्षेत्रीय रेलवे और 2 उत्पादन इकाइयों सहित कुल 20 टीमों ने भाग लिया गया।
इस अखिल अखिल भारतीय अंतर रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने अपने अपने परिक्षेत्र में शानदार प्रर्दशन किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की रवि ने हैमर थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दिनेश ने एथलेटिक चैंपियनशिप में दिनेश ने 10000 मीटर एवं 5000 मीटर दौड़ में दो रजत पदक हासिल किया।
इसी प्रकार शॉटपुट में ऑल इंडिया रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अभिलाष सक्सेना ने रजत पदक हासिल किया है। कु. पूजा ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया।
अखिल भारतीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कु. शिवानी ने डिस्कस थ्रो में चौथा स्थान, कु. मुन्नी देवी ने 5000 मीटर दौड़ में चौथा स्थान एवं अशोक पटेल ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में पांचवा स्थान हासिल किया।
महाप्रबन्धक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।















