BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

साइंस कॉलेज दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने मनाया शिक्षक दिवस

 

दुर्ग। साइंस कॉलेज दुर्ग की एनएसएस इकाई द्वारा सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन जी की जयंती मनाई गई जिसमें उनके योगदान को याद किया गया। तत्पश्चात् विद्यार्थियों ने प्राध्यापकों का सम्मान किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ एम ए सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को अपने संबोधन कहा कि वे जीवन में अपने शिक्षकों एवं बड़ों का सम्मान करें।

जीवन में अनुशासन और संस्कार के साथ आगे बढ़ते रहें ।
कामर्स विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ ओपी गुप्ता ने कहा कि माता पिता और शिक्षक सभी हमें सिखाते हैं इस कारण ये सभी हमारे लिए पूज्य हैं।

हमें इनकी बातों को मानते हुए जीवन में उन्नति करनी चाहिए।
एनएसएस अधिकारी एवं संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो जनेंद्र कुमार दीवान ने कहा कि विद्यार्थीयों को अपने सभी शिक्षकों के प्रति कृतज्ञ रहकर देश और समाज के लिए अपनी शिक्षा को ईमानदारी से पूरा करते हुए योग्य नागरिक बनना चाहिए।

तभी हमारा शिक्षक दिवस मनाना सार्थक होगा।
कार्यक्रम का संचालन दलनायक लेविस कुमार ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वयं सेवकों में मृदुल, सतेक, मोरध्वज, कु.प्रीति सहित एनएसएस के बहुत से विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

Related Posts