भिलाई। प्रार्थी नवीन सिंह साकिन पंडित दीनदयालपुरम नम्बर 9/3 खुर्सीपार का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.09.2022 के रात्रि 02.30 बजे शिव मंदिर जोन 3 खुर्सीपार में लगे सटर के ताला को तोडकर अंदर में रखे दान पेटी को खोलकर अंदर रखे दान की राशि 350 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के निर्देशन एवं थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व मे खुर्सीपार पुलिस तत्काल अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने जुट गयी।
खुर्सीपार पुलिस मुखबिर के बताये अनुसार 2 नव युवक नशा खोरी करते मिले जिसे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपीगण के कब्जे से नगदी 350 रूपये एवं एक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 बीएक्स 8574 कीमती 70,000 रूपये बरामद किया गया।
आरोपी 1. राहुल चौधरी पिता स्व० राजेश चौधरी उम्र 19 साल साकिन पवन किराना दुकान के पास गणेश चौक चरोदा भिलाई। 2. अजीत सोलंकी पिता सेवा राम सोलंकी उम्र 19 साल साकिन आदर्श नगर जय स्तभ चरोदा थाना भिलाई 03 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
इसी तारत्मय में थाना भिलाई 03 में दिनांक 03.09.22 के रात्रि 11.30 बजे से दिनांक 04.09.22 के 12.30 बजे के मध्य रात्रि डबरा पारा पुलिया के पहले रायपुर दुर्ग मेन हाईवे में दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी भास्कर राव साकिन वार्ड क्रमांक 04 नगर पालिक निगम के पीछे दल्ली राजहरा जिला बालोद से एक रेडमी मोबाईल फोन एवं नगदी 1500 रूपये लुट कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया है कि रिपोर्ट पर थाना भिलाई 03 अपराध क्रमांक 400/22 धारा 392 भादवि अपराध दर्ज किया गया।
आरोपीगण 1. राहुल चौधरी 2.अजीत सोलंकी के द्वारा अपराध जुर्म करना स्वीकार किये है। आरोपी राहुल से एक रेडमी कंपनी का मोबाईल फोन एवं आरोपी अजीत सोलंकी के पास से नगदी 100 रूपये जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी खुर्सीपार त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व मे उप निरीक्षक महेन्द्र जय सिंह, आरक्षक विवेक पोददार हेमंत साहू, चुमुक लाल सिन्हा, पंकज पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
थाना खुर्सीपार, अपराध कमांक 394/2022, धारा 457, 380 भादवि
नाम आरोपी
1. राहुल चौधरी पिता स्व० राजेश चौधरी उम्र 19 साल
साकिन पवन किराना दुकान के पास गणेश चौक चरोदा
भिलाई।
2. अजीत सोलंकी पिता सेवा राम सोलंकी उम्र 19 साल
साकिन आदर्श नगर जय स्तम चरोदा थाना भिलाई 03।
थाना पुरानी भिलाई, अपराध क्रमांक 400/2022, धारा 392 भादवि
नाम आरोपी
1. राहुल चौधरी पिता स्व० राजेश चौधरी उम्र 19 साल
साकिन पवन किराना दुकान के पास गणेश चौक चरोदा
भिलाई।
2. अजीत सोलंकी पिता सेवा राम सोलंकी उम्र 19 साल
साकिन आदर्श नगर जय स्तम चरोदा थाना भिलाई 03।















