BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने किया सिविक सेंटर का निरीक्षण, ठेले -गुमटी के संचालको को साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश

 

दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने गुरूवार को शाम 6 बजे सिविक सेंटर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविक सेंटर स्थित स्मार्ट शौचालय के केयर-टेकर को सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिए गए। उन्होंने आस-पास के ठेले -गुमटी के संचालको को साफ-सफाई नहीं रखने और गंदगी फैलान पर ज़ोन आयुक्त को जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।

साथ ही पुनः गंदगी फैलाने पर दोगुना जुर्माना वसूल करने को कहा गया। कलेक्टर के आदेश के पश्चात चार लोगों से 3000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

कलेक्टर श्री मीणा नेे सिविक सेंटर स्थित शराब दुकान के संचालक को साफ-सफाई नही होने पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश जोन आयुक्त को दिए गए। बीएसपी प्रबंधन के अधिकारियों को नियमित सफाई कराने, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था ठीक करने और सिविक सेंटर को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गये।

कलेक्टर मीणा नेे निरीक्षण के दौरान नगर निगम भिलाई के आयुक्त लोकेश चंद्राकर, अपर आयुक्त ए के द्विवेदी ,ज़ोन आयुक्त एन आर रत्नेश एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Posts