BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पार्षद पीयूष मिश्रा ने स्थानी रहवासियों के साथ जाकर कलेक्टर को नंदनी रोड में संचालित शराब दुकान हटाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा

भिलाई। दिनांक 01.09. 2022 दिन गुरुवार को नगर निगम भिलाई के पार्षद पीयूष मिश्रा ने नंदिनी रोड और आसपास के स्थानी रहवासियों के साथ जाकर जिलाधीश दुर्ग को नंदनी रोड में संचालित शराब दुकान के संबंध में ज्ञापन देते हुए इन शराब दुकानों को यहां से हटाने की मांग की है। ज्ञापन मे उल्लेख करते हुए बताया है कि पावर हाउस चौक से छावनी चौक की ओर जाने वाले इस प्रमुख मार्ग में यातायात का अत्यंत दबाव रहता है। साथ ही साथ भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्य करने वाले कर्मचारी जो पटरी इस पार रहते हैं।

उनके कार्यक्षेत्र में आने जाने का प्रमुख मार्ग भी यही है। स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं भिलाई के लगभग सभी प्रमुख स्कूलों की स्कूल बस भी इसी मार्ग से होकर जाती है। यातायात के दबाव को देखते हुए मार्ग की चौड़ाई बहुत ही कम है जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है। आसपास के दुकानदारों का व्यापार पूरी तरीके से खत्म हो गया है।

शराबी और अपराधियों के कारण आसपास के रहवासी आतंकित रहते हैं कई बार लूटपाट और चिंता की घटनाएं भी हो चुकी है महिलाओं और बच्चों का यहां से आना जाना मुश्किल है। स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार जिला प्रशासन से इस शराब दुकान को यहां से अन्य किसी स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की जा चुकी किंतु इस पर जिला प्रशासन के द्वारा कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई है।

पीयूष मिश्रा ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द नन्ही रोड में स्थित शराब दुकानों को अन्य किसी जगह पर स्थानांतरित कराने का निवेदन किया है साथ ही साथ ज्ञापन में यह कहा गया है कि अगर एक हफ्ते में जिला प्रशासन के द्वारा इन शराब दुकानों को लेकर कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई तो स्थानीय लोगों के साथ धरना प्रदर्शन और विरोध प्रदर्शन करना मजबूरी हो जाएगी !!

Related Posts