BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी केरल में आदि शंकराचार्य की जन्म स्थली पर की पूजा, कोच्चि मेट्रो रेल के फेज-2 कॉरिडोर का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने कहा कि आज केरल का कोना-कोना ओणम के पावन उत्सव की खुशियों से सराबोर है…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को केरल के कोच्चि पहुंचे. यहां उन्होंने आदि शंकरा मंदिर में पूजा की. इसके बाद कोच्चि मेट्रो रेल के फेज-2 कॉरिडोर का उद्घाटन किया। पीएम नरेंद्र मोदी केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं. पीएम ने बताया कि हमारे देश में पहली मेट्रो करीब-करीब 40 साल पहले चली थी. उसके बाद के 30 साल में देश में 250 कि.मी. से भी कम मेट्रो नेटवर्क तैयार हो पाया था. बीते 8 वर्षों में देश में मेट्रो का 500 कि.मी. से ज्यादा का नया रूट तैयार हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज केरल का कोना-कोना ओणम के पावन उत्सव की खुशियों से सराबोर है. उत्साह के इस अवसर पर केरल को कनेक्टिविटी से जुड़ी 4,600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिला है। पीएम मोदी ने कोच्चि की जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए एकजुट होने का आरोप लगाया।

गुरुवार शाम को पीएम मोदी कोचीन एयरपोर्ट के पास कलाडी गांव स्थित आदि शंकराचार्य के जन्मस्थान आदि शंकरा जन्मभूमि क्षेत्रम (मंदिर) पहुंचे. यहां प्रधानमंत्री ने बकायदा आरती कर पूजन क‍िया। पीएम मोदी नेदुम्बासरी में कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आदि शंकर की धरोहर को श्री नारायण गुरु, चट्टम्पी स्वामीकल और अय्यंकाली जैसे कई संत एवं समाज सुधारक केरल से बाहर ले गए।

पीएम मोदी दो सितंबर को देश के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को सेवा में शामिल करने सहित अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। केरल की दो दिनों की यात्रा पर आए मोदी की कलाडी स्थित मंदिर के पदाधिकारियों ने अगवानी की, जहां प्रधानमंत्री ने 45 मिनट बिताए और पूजा अर्चना की।

Related Posts