रायपुर। घटना दिनांक 31/08/22 की रात्रि चेक गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटनास्थल ग्राम भुमिया के पास रोड किनारे पहुंचकर वाहन आईसर क्रमांक CG 04 NH 1016 में अवैध रूप से 38 नग कृषक कमजोर एवं असक्त पशु (बछवा) जिसमें से 03 नग पशु (बछवा) मृत अवस्था में पाया गया उक्त मवेशियों को बिना चारा पानी बिना फास्ट्रेड के क्रूरता पूर्वक ठूंस ठूंस कर भरा गया था।
सूचक की रिपोर्ट पर बिना नंबरी अपराध कायमकर विवेचना पता तलाश के दौरान वाहन का खलासी आरोपी सूर्या रात्रे पिता प्रदीप रात्रे उम्र-24 साल साकिन वार्ड क्र.14 लौदा थाना पथरिया जिला- मुंगेली (छ.ग) मिलने पर पूछताछ पर जुर्म स्वीकार करते हुए रांवाभाठा रायपुर स्थित तिवारी ट्रांसपोर्ट से अरुण तिवारी नामक व्यक्ति के द्वारा वाहन में अवैध रूप से मवेशी को ग्राम सांकरा तालाब के पास से भरकर कलमना नागपुर कत्लखाना ले जाना है,
कहने पर ड्राइवर शेखू के साथ गाड़ी लेकर ग्राम सांकरा आकर पशुओं को गाड़ी में भरकर परिवहन करने के दौरान ग्राम भूमिया नाज ढाबा के पास रोड किनारे वाहन को मोड़ने के दौरान वाहन का पिछला चक्का रोड के निचे चले जाने से तथा पास के ढाबा वाले आ जाने पर डर के कारण भाग जाना तथा ड्राइवर शेखू के द्वारा गाड़ी एवं लोड मवेशी के देखरेख के लिए रूकने के दौरान पुलिस वालो के द्वारा पकड़ लेना बताने पर कथन लेखबद्ध करते कर आरोपी सूर्या रात्रे के कब्जे से वाहन आयसर क्र.CG 04 NH 1016 कीमती 7,00,000/-₹ एवं वाहन में लोड 38 नग कृषक पशु का जप्ती कार्यवाही कर स्वास्थ्य एवं पोस्टमार्टम परीक्षण हेतू पशु चिकित्सक को तहरीर देकर परीक्षण कराया गया है
तथा जीवित 35 पशुओं (बछवा) सुरक्षार्थ उज्जवल गौशाला बंजारी धाम रांवाभाठा रायपुर में रखवाकर अपराध कायमकर विवेचना में लिया गया। अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी वाहन आईसर क्र.CG 04 NH 1016 के खलासी सूर्या रात्रे को समय सदर में गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दिया गया। अपराध धारा अजमानतीय होने व प्रकरण की विवेचना अपूर्ण होने से न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। अन्य फरार 2 आरोपियों की पतासाजी हेतु पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।
थाना तिल्दा-नेवरा, जिला-रायपुर, अप.क्र.398/22 धारा छ.ग.कृप.परि.अधि. 2004 की धारा 4,6,7,9,10 प.क्रु.अधि.1960 की धारा 11 छ.प.के.पंसं.नि.1978 की धारा 50,52
नाम/ पता आरोपी:- सूर्या रात्रे पिता प्रदीप रात्रे उम्र 24 साल साकिन वार्ड क्र.14 लौदा थाना पथरिया जिला- मुंगेली
मशरुका वजाप्ता:- वाहन आईशर क्र.CG 04 NH 1016 कीमती 700000/-₹ एवं वाहन में लोड 38 नग कृषक पशु।















