इंडियन ऑयल डे के स्थापना दिवस पर सीएसआर के तहत ‘मेधा छात्रवृत्ति योजना’ अंतर्गत पूरे छत्तीसगढ़ में 82 छात्राओं का किया गया सम्मान…
भिलाई। आज दिनांक 01/09/22 को पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जिला दुर्ग संजय कुमार ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार के नेतृत्व में इंडियन ऑयल डे के 63वें स्थापना दिवस के अवसर पर मेधा छात्रवृति योजना के तहत मेधावी छात्रों को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के तरफ से छात्रवृत्ति दिया जा रहा है। जिसके तहत इंडियन आयल के पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप सेक्टर 6 प्रांगण में पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा दुर्ग जिले की 3 छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मान किया गया।
दिनांक 01 सितम्बर को इण्डियन ऑयल डे के उपलक्ष्य में इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा आज 63 वें स्थापना इण्डियन ऑयल डे के रूप में मनाया जा रहा है । इस उपलक्ष्य में इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षा बोर्ड के मेधावी छात्राओं को सी . एस . आर . के तहत् मेधा छात्रवृति योजना चलाई जा रही है । जिसके तहत पूरे छत्तीसगढ़ में से 82 छात्रओं को इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा छात्रवृति दिया जा रहा है।
इन 82 छात्राओं में से 03 छात्राएं दुर्ग जिले से है जोकि निम्नानुसार है-
1. डाली दिल्लीवार गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कुथरेल दुर्ग।
2. जाह्नवी छत्री स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल धंमधा।
3. ट्विंकल शर्मा गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल वैशाली नगर दुर्ग।
जिन्हें आज पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा सम्मानित किया गया। उपरोक्त सम्मान समारोह में इंडियन ऑयल के रीजनल हेड किशोर देवांगन, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर नगर सिद्धकी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक लाइन नीलेश द्विवेदी, थाना प्रभारी भिलाई नगर, प्रभारी सेक्टर 6 पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप सहित अन्य नागरिक गण उपस्थित रहे।















