BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र के एमआरडी के स्लैग यार्ड-2 में पिन बेंडिंग सुविधा का किया गया उद्घाटन

 

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 के स्लैग पॉट्स को स्लैग से भरकर टिल्टिंग कारों में रखकर लैग यार्ड-2 में भेजा जाता है। स्लैग को गड्ढों में डालने के लिए इन स्लैग पॉट्स को धीरे-धीरे झुकाया जाता है। यहाँ एक लॉकिंग पिन की आवश्यकता होती है जो कार के साथ स्लैग पॉट को पकड़कर रखती है और इसे गिरने से रोकती है।

इन बेंट पिनों को बनाने की नई सुविधा स्लैग यार्ड में आंतरिक संसाधनों से सृजित की गई। इसमें मुख्य रूप से छड़ (पिन) को गर्म करने के लिए कोयले से चलने वाली भट्टी का प्रयोग किया जाता है। गर्म छड़ें को मोड़कर लॉकिंग पिन बनाई जाती हैं।

यह सुविधा सीजीएम (एमआरडी) सुशील कुमार के नेतृत्व में शाॅप के मैकेनिकल टीम द्वारा आंतरिक संसाधनों से तैयार की गई। इसका उद्घाटन 27 अगस्त को सीजीएम सुशील कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जीएम (मेंटेनेंस) डी के अग्रवाल, जीएम (ऑपरेशन) टीएन साहू, डीएसओ प्रशांत यादव, श्रम संघ के प्रतिनिधि पीवी राव, के के प्रधान और एमआरडी टीम के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Posts