BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी के मैत्रीबाग के सफेद नर शेर किशन का 09 वर्ष की आयु में निधन, पोस्टमार्टम कर किया गया अंतिम संस्कार

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्री बाग में दिनांक 30.08.2022 को सफेद नर शेर का निधन हो गया। मैत्री बाग में जन्में इस नर शेर किशन की उम्र नौ वर्ष थी। इसका जन्म 2013 में हुआ था। इसके पिता का नाम सुन्दर और मां का नाम कमला था।

इस शेर को कैंसर हो गया था और इसका इलाज मैत्री बाग के चिकित्सक और अंजोरा पशु चिकित्सालय के वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ चिकित्सक के मार्गदर्शन में चल रहा था। अथक प्रयासों के बावजूद इसे नहीं बचाया जा सका।

वन विभाग के अधिकारी कंजरवेटर आफ फारेस्ट, डी एफ ओ और एस डी ओ, दुर्ग व शासकीय चिकित्सक की मौजूदगी में कल ही इस शेर का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया।

Related Posts