दुर्ग। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा पुलिस विभाग में पदस्थ समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के जन्मदिवस मनाने एवं जन्मदिन के दिन अवकाश देने हेतु निर्देशित किया गया है ताकि वे अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ रहकर मना सके।
इसी परंपरा में आज दिनांक 29 अगस्त को यातायात कार्यालय नेहरू नगर में यातायात में पदस्थ निरीक्षक चंद्रकांत कोसरिया एवं आरक्षक दीपक शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक स्वयं उपस्थित हुए साथ ही केक काटकर , बर्थडे कार्ड साथ ही एक पौधा और परिवार के लिए मिठाई भेंट किया गया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारी भी सम्मिलित हुए और अपने अधीनस्थ अधिकारी /कर्मचारी को जन्मदिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी गई।















