BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

IPS वेद प्रकाश सूर्या छतीसगढ़ में संभालेंगे NIA की कमान, दिल्ली दंगो से निपटने में निभाई थी प्रभावी भूमिका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एनआईए पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी आईपीएस वेद प्रकाश सूर्या को दी गई है। AGMUT कैडर के 2009 बैच के अफसर सूर्या इससे पहले दिल्ली पुलिस में थे। फरवरी 2022 तक वे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जिला पुलिस आयुक्त डीसीपी रहे हैं। वहां दिल्ली में 2020 में हुए दंगो से निपटने में उन्होंने प्रभावी भूमिका निभाई थी। बाद में उनकी पोस्टिंग राष्ट्रपति भवन में उपायुक्त के रूप में भी हुई।

इसी साल 21 मार्च को उन्हें एनआईए में पांच वर्ष के लिए डेपुटेशन पर भेजा गया है। उनके बैच के छतीसगढ़ प्रदेश में सिर्फ एक ही आईपीएस अमित तुकाराम कांबले हैं जो अंबिकापुर एसपी रह चुके हैं। वेद प्रकाश सूर्या के पिता भी पुलिस अधिकारी रहें हैं। वे छतीसगढ़ी के दुर्ग भिलाई में भी पोस्टेड रहे हैं। इसकी वजह से सूर्या छत्तीसगढ़ के सामाजिक-राजनीतिक परिवेश से परिचित हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ मुख्यालय नवा रायपुर के सेक्टर 24 में केंद्रीय सचिवालय के पास एनआईए का नया भवन बना है। इसे केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया है। मिली जानकारी के अनुसार भूतल सहित तीन मंजिल के इस भवन में एजेंसी के सभी विभाग और शाखाओं के साथ डाटा बेस और सर्वर भी होगा। वर्तमान में इस भवन में अभी 45 से 50 अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं। इस मुख्यालय के मुखिया होंगे पुलिस अधीक्षक वेद प्रकाश सूर्या।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के नये मुख्यालय भवन का लोकार्पण करने शनिवार को रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद से जुड़े अपराधों की जांच के संबंध में कुछ खास बातें कहीं थी। उन्होंने कहा, उनकी कोशिश एनआईए को एक फेडरल पुलिस एजेंसी बनाने की है। आपको बता दें कि बता दें कि अभी देश के 18 राज्यों में एनआईए मौजूद है।

अभी एनआईए नार्थ ईस्ट, जम्मू कश्मीर, वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ अभियान चला रही है। छतीसगढ़ में भी झीरम कांड की जांच एनआईए को सौपी गई थी। केंद्र सरकार की योजना है कि अगले आम चुनावों तक देश के हर राज्य मे एनआईए का मुख्यालय हो।

Related Posts