बस धूल का एक गुबार दिखा और गुम हो गई 40 मंजिला इमारत…
नोएडा (ए)। नोएडा के सेक्टर-93ए में बना सुपरटेक ट्विन टावर आज यानी रविवार दोपहर ढाई बजे ध्वस्त कर दिया जाएगा। 40 मंजिला इमारत को गिराने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।
आखिरकार, नोएडा का ट्विन टावर एक बटन दबाकर ही ध्वस्त कर दिया गया। देखते ही देखते मात्र 12 सेकेंड में कुतुबमिनार से सात-आठ मीटर ऊंची इमारत को मलबे के ढेर में बदल दिया गया. इसी के साथ भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए सुपरटेक ट्विन टावर्स को इतिहास में दर्ज कर दिया।
इंडिया में पहली बार इस तरह से इमारत को ध्वस्त होते देखने के लिए नोएडा ट्विन टावर के पास लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है. सभी इस नजारे को देखने के लिए आए हुए हैं।
ट्विन टावर को ढहाने के बाद इससे हजारों टन मलबा निकलेगा, जिसे आगे चलकर बेचा भी जा सकता है. मलबे की कुल कीमत 13 करोड़ लगायी जा रही है. जानकारों की मानें, तो मलबा खरीदने और उसे बेचने का बिजनेस जबरदस्त मुनाफेवाला है. आंकड़ों में बात करें, तो सामान्य तौर पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली का मलबा 500-800 रुपये प्रति ट्रॉली बिकता है।
नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने के लिए सारे डेटोनेटर बिछा दिए गए हैं. एक बटन को दबाकर मात्र 12 सेकेंड में इस कुतुबमिनार से ऊंची इमारत को मलबे के ढेर में बदल दिया जाएगा।
नोएडा के एमराल्ड कोर्ट परियोजना में बने ट्विन टावरों को बनाने वाली कंपनी सुपरटेक लिमिटेड है. यह एक गैर-सरकारी कंपनी है. इस कंपनी को सात दिसंबर, 1995 में निगमित किया गया था. सुपरटेक की स्थापना आरके अरोड़ा ने की है. उनके पास कुल 34 कंपनियां हैं. साल 1999 में आरके अरोड़ा की पत्नी संगीता अरोड़ा ने दूसरी कंपनी सुपरटेक बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी शुरू की थी।
#WATCH | Once taller than Qutub Minar, Noida Supertech twin towers, reduced to rubble pic.twitter.com/vlTgt4D4a3
— ANI (@ANI) August 28, 2022
बड़ी बात तो ये है कि सुपरटेक ने अब तक नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के 12 शहरों में रियल स्टेट प्रोजेक्ट लांच किए हैं. इसके बावजूद नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने इसी साल कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया है. कंपनी पर लगभग 400 करोड़ का कर्ज बकाया है. इसी कंपनी ने नोएडा में ट्विन टावर का निर्माण किया है जो आज दोपहर ढाई बजे गिरा दी जाएगी।
https://twitter.com/brajeshpathakup/status/1563693541603573762?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1563693541603573762%7Ctwgr%5E6fb892e8f01eee4e8d38f9405f3965c0f43eb1dd%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Flive%2Fsupertech-twin-towers-noida-demolition-today-live-updates-latest-news-nrj















