BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

एसपी संतोष सिंह ने डायल 112 के कर्मचारियों की बैठक लेकर रिस्पांस टाइम कम से कम रखने दी हिदायत

 

कोरबा। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा डायल 112 के कर्मचारियों का रक्षित केंद्र परिसर में मीटिंग लिया गया।
मीटिंग के दौरान संतोष सिंह ने डायल 112 के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की समझाइश दी गई।

एसपी संतोष सिंह ने कहा की इवेंट मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद किया जाना चाहिए एवम रिस्पांस टाइम को कम से कम रखने का प्रयास करना चाहिए। छोटी से छोटी घटना को भी गंभीर घटना मानकर घटनास्थल पर तत्काल पहुंचना चाहिए, मानवीय पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घायल एवं पीड़ितों को अविलंब सहायता प्रदान करें।

एसपी संतोष सिंह द्वारा अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किए जाने की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, रक्षित निरीक्षक अनथ राम पैकरा, डायल 112 के प्रभारी सउनि रूबेन कुजूर सहित डायल 112 सेवा प्रदाता कंपनी के ड्राइवर अधिकारी सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts