BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण

 

कोरबा। कलेक्टर संजीव झा एवम पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कैदियों के बैरक, महिला बैरक, मोर्चा, भोजनालय, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर संजीव झा ने जेलर विजयानंद सिंह से कैदियों के कोविड समय से बंद ट्रेनिंग को पुनः शुरू करने एवम अस्पताल में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा गया।

एसपी संतोष सिंह ने जेल सुरक्षा का जायजा लेते हुए लाइटिंग को बेहतर करने को कहा और अलार्म, मोर्चा, संतरी ड्यूटी आदि के बारे में निर्देश दिया। जेल में निरूद्ध आदतन अपराधियों को फटकार भी लगाई।

Related Posts