कूटरचित दस्तावेज को असल के रूप में उपयोग करने वाले आरोपीया को गाजियाबाद उ0प्र0 से किया गया गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर करने वाले थे जमीन की खरीद बिक्री,मामले में पूर्व में 02 आरोपीयों को किया जा चुका है गिरफ्तार...
बिलासपुर। प्रार्थी मनीषा देश पाण्डेय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि हमारे संयुक्त खाते की भूमि मौजा मोपका प.ह.नं. 29 तह. व जिला बिलासपुर खसरा नं. 1305, 1306, 1308 / 1 व 1331 में स्थित हैं। प्रशांत गुलहरे ने अपने पिता घनश्याम गुलहरे के नाम पर जिला पंजीयन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों से सांठ गांठ करके कूटरचना द्वारा हमारी उक्त भूमि के विक्रय पत्र की सत्यापित प्रति बनवाई है, जिसमें हमारे दादाजी स्व. पुरूषोत्तम राव दिघ्रस्कर पिता स्व. विश्वनाथ राव दिघ्रस्कर के द्वारा उक्त भूमि को घनश्याम गुलहरे पिता रामदास गुलहरे को दिनांक 26.03.1962 में बिकी करना बताया गया है, जबकि उनके पास उक्त कूटरचित विक्रय पत्र की मूल प्रति नही है न ही उसके बारे में कभी किसी स्थान पर कोई संव्यवहार किया गया है।
हमारी उक्त भूमि पर कूटरचित दस्तावेज के आधार पर कब्जा व नामांतरण कराने का प्रयास करने वाले घनश्याम गुलहरे, प्रशांत गुलहरे व उनके समस्त परिवार के सदस्य के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध करने की कृपा करें कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
पु.उ.म.नि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जयसवाल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू थाना प्रभारी सरकण्डा उत्तम साहू के द्वारा प्रकरण के आरोपीयों के खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर विक्रय विलेख का परीक्षण कराने पर कूटरचित दस्तावेज होना पाये जाने पर प्रकरण के फरार आरोपी स्वाति गुप्ता पति प्रतिक गुप्ता उम्र 37 साल निवासी नुसरतपुरा पोस्ट आफिस गली गाजियाबाद थाना सिटी कोतवाली गाजियाबाद उ०प्र० के गिर० हेतू टीम गठीत कर पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतू रवाना किया गया।
जो आरोपीया को नुसरतपुरा पोस्ट आफिस गली गाजियाबाद थाना सिटी कोतवाली गाजियाबाद से दिनांक 24/08/2022 को विधिवत् गिरफ्तार कर ट्राजिट रिमाण्ड पर लाकर माननीय न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में- थाना प्रभारी सरकण्डा निरी० उत्तम साहू, उनि मनोज पटेल,, प्र0आर0 817 विनोद यादव, आर0 1404 तदबीर सिंग, म0आर0 116 प्रेम कुमारी थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना सरकण्डा- अपराध क्रमांक 1653/ 2021, धारा-420, 467, 468, 471, 34 भादवि।
आरोपीया का नाम पता : 01 स्वाति गुप्ता पति प्रतिक गुप्ता उम्र 37 साल निवासी नुसरतपुरा पोस्ट आफिस गली गाजियाबाद थाना सिटी कोतवाली गाजियाबाद उ०प्र०।
पूर्व में गिरफ्तारी आरोपी : 01 सुशांत गुलहरे पिता स्वं धनश्याम गुलहरे उम्र 42 वर्ष निवासी टिकरापारा मन्नू चौक थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर छ0ग0।
02 किरण गुलहरे पति स्वं धनश्याम गुलहरे उम्र 32 वर्ष निवासी टिकरापारा मन्नू चौक थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर छ0ग0।















