BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: सर्वे में 75 फीसदी मिली रेटिंग, टॉप 5 में भी जो बाइडेन नहीं

मॉर्निंग कंसल्ट के एक सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता है, पसंदीदा नेताओं की श्रेणी में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी पछाड़ दिया है…

 

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है. यहीं नहीं वो एक दुनिया के सबसे पसंदीदा नेताओं में शुमार किए जाते हैं. मॉर्निंग कंसल्ट के एक सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता है. पसंदीदा नेताओं की श्रेणी में पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भी पछाड़ दिया है।

75 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ पीएम मोदी दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नेता बन गये हैं. मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस की रेटिंग के मुताबिक पीएम मोदी को 75 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।

मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस के सर्वे में पीएम मोदी के बाद मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर को लोगों ने काफी पसंद किया है. उन्हें 63 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं, तीसरे नंबर पर सबसे पसंदीदा नेताओं की सूची में ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीस का नाम शुमार है। उन्हें 58 फीसदी लोगों ने पसंद किया है. सबसे खास बात कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश के नेता जो बाइडन टॉप फाइव से भी बाहर हैं।

Related Posts