BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से दिया इस्‍तीफा, कहा- ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकाली जानी चाहिए थी

 

कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे पांच पृष्ठ के त्यागपत्र में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वह ‘भारी मन’ से यह कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकाली जानी चाहिए थी…

नईदिल्ली (ए)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को अचानक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. मामले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आयी है. पार्टी की ओर से कहा गया है कि यह अत्यंत दुख की बात है कि जब कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और ध्रुवीकरण के खिलाफ लड़ रही है तो उस समय यह इस्तीफा हुआ।

कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि गुलाम नबी आजाद जैसे वरिष्ठ नेता विपक्ष और जनता की आवाज को बल देते हैं. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा ने कहा कि त्यागपत्र में की गई बातें तथ्यामक नहीं हैं, इसका समय भी ठीक नहीं है।
कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे पांच पृष्ठ के त्यागपत्र में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वह ‘भारी मन’ से यह कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकाली जानी चाहिए थी. आजाद ने कहा कि पार्टी में किसी भी स्तर पर चुनाव संपन्न नहीं हुए. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस लड़ने की अपनी इच्छाशक्ति और क्षमता खो चुकी है।

Related Posts