केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल रायपुर आ रहे है, वह NIA के प्रमुख भवन का उद्घाटन करेंगे साथ ही बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल होंगे, देखे पूरा शेड्यूल…
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे का मिनट मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है। बता दें कि भाजपा की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रीय किताब मोदी @20 पर रायपुर साइंस कॉलेज दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम ऑर्गेनाइज किया गया है।
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 अगस्त को 2:05 बजे रायपुर पहुंचेंगे। मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय मंत्री 27 अगस्त को 2:05 पर रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से सीधा अमित शाह नया रायपुर के सेक्टर-24 में बने एनआईए के प्रमुख भवन में पहुचेंगे और 2:30 से 3:30 तक उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
शाम 4:00 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साइंस कॉलेज के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अमित शाह 5:30 बजे तक वहीं रहेंगे। 5:30 बजे केंद्रीय गृह मंत्री दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश कार्यालय जाएंगे।

वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री नेताओं के साथ मुलाकात और चर्चा करेंगे। शाम 7:20 केंद्रीय गृहमंत्री रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।















