BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ को आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2022 प्रदान किया गया, बस्तर को ‘बेस्ट ऑफ बीट डेस्टिनेशन’ के रूप के चुना गया

रायपुर। आउटलुक ग्रुप की ओर से विभिन्न श्रेणियों में दिए जाने वाले पुरस्कार की कड़ी में इस बार आउटलुक ट्रैवलर्स अवार्ड-2022 श्रेणी में छत्तीसगढ़ के बस्तर को एक विशेष जूरी पुरस्कार के साथ ‘बेस्ट ऑफ बीट डेस्टिनेशन’ के रूप में सम्मानित किया गया है।

यह पुरस्कार समारोह बीते 24 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न समारोह में छत्तीसगढ़ की ओर से यह अवॉर्ड पर्यटन और संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी. ने ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष पुरस्कारों का 19वां वर्ष है। वहीं इस वर्ष आउटलुक ग्रुप के शिखर सम्मेलन का विषय “यात्रा का तीसरा युग” निर्धारित है। इन पुरस्कारों का निर्णय एक शोध एजेंसी द्वारा किए जा रहे यात्रा सर्वेक्षण के आधार पर किया गया था और फिर जूरी सदस्यों द्वारा फीडबैक की जांच की गई थी।

Related Posts