BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

मुख्यमंत्री के काफिले पर जमकर पथराव और लाठियो से ताबड़तोड़ हमला, कई गाड़ियों के सीसे टूटे

इस पथराव में कई गाड़ियों का शीशा टूट गया है हालांकि गाड़ी में सीएम नीतीश मौजूद नहीं थे, गौरीचक के सोहगी मोड़ के पास की यह घटना है…

पटना (ए)। बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव किया गया है। इस पथराव में कई गाड़ियों का शीशा टूट गया है। हालांकि गाड़ी में सीएम नीतीश मौजूद नहीं थे। गौरीचक के सोहगी मोड़ के पास की यह घटना है।

जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले लापता हुए युवक का शव बेउर में मिला। इसी को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गौरीचक के सोहगी मोड के पास पटना-गया मुख्य सड़क जाम कर दिया। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला मौके से गुजर रहा था, जिसे देखकर ग्रामीण उग्र हो गए और गाड़ियों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।

बता दें कि सोमवार को नीतीश कुमार गया जाने वाले हैं। सीएम नीतीश वहां पर सूखे की स्थिति पर बैठक करेंगे और साथ ही वहां पर बनाए जा रहे एक रबर डैम का निरीक्षण भी करेंगे। सीएम नीतीश गया तो हेलीकॉप्टर से जाएंगे लेकिन हेलीपैड से दूसरी जगहों पर पहुंचने के लिए उनके कारकेड को पटना से गया भेजा जा रहा था।

https://twitter.com/HindustanUPBH/status/1561369933002702848?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1561369933002702848%7Ctwgr%5E78ab1052571c5a7d471726dec160e64d553ce3dd%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-28921179861279664203.ampproject.net%2F2208051912001%2Fframe.html

युवक का शव मिलने से नाराज लोगों ने पटना-गया मेन रोड को शव रखकर जाम कर रखा था। उसी प्रदर्शन के दौरान ही कारकेड की गाडियां उस रास्ते से गुजरने लगी जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने काफिले पर पथराव कर दिया। इससे कई गाड़ियों के शीशे टूट गये।

Related Posts