CBI ने सिसोदिया और 13 अन्य के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है, भाजपा की ओर से कहा गया है कि आप सीबीआइ कार्रवाई को राजनीति से जोड़ कर घोटाले से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि इसका असली चेहरा बेनकाब हो गया है…
नईदिल्ली (ए)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. CBI ने सिसोदिया और 13 अन्य के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस संबंध में खबर दी है। एजेंसी ने अपने सूत्रों के हवाले से ट्वीट किया कि सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है।
CBI issues Look Out Circular (LOC) against all accused including Delhi Dy CM, Manish Sisodia, named in the Delhi Excise Policy scam: Sources pic.twitter.com/kN8mLKzZPR
— ANI (@ANI) August 21, 2022
रेवड़ी के साथ बेवड़ी भी है केजरीवाल सरकार
आप सीबीआइ कार्रवाई को राजनीति से जोड़ कर घोटाले से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि इसका असली चेहरा बेनकाब हो गया है. केजरीवाल सरकार ‘रेवड़ी’ के साथ-साथ ‘बेवड़ी’ भी है. उसने कैबिनेट की मंजूरी के बिना शराब कंपनियों को 144 करोड़ रुपये क्यों लौटा दी. सिसोदिया इस मामले में आरोपी नंबर और केजरीवाल मास्टरमांइड हैं।अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री
तीन या चार दिन में मुझे किया जा सकता है गिरफ्तार
2024 का लोकसभा चुनाव अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री मोदी के बीच होगा. सीबीआइ की छापेमारी केजरीवाल के उभार को रोकने की साजिश का हिस्सा है. भाजपा भ्रष्टाचार के बारे में चिंतित नहीं है, बल्कि केजरीवाल को निशाना बना रही है, इसलिए सत्येंद्र जैन को इडी ने मई में गिरफ्तार किया था. अब सीबीआइ या इडी द्वारा उन्हें भी अगले 3-4 दिन में गिरफ्तार किया जा सकता है।
मनीष सिसोदिया, डिप्टी सीएम, दिल्ली















