BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

राजनांदगांव पुलिस द्वारा महिलाओं के सम्मान कार्यक्रम ‘‘बढ़ाइये एक कदम- नारी शक्ति की ओर’’ में उमड़ा विशाल जन सैलाब

 

राजनांदगांव। दिनांक 20.08.2022 को आधुनिक भारत के निर्माता, युवाओं के आदर्श व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय  राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस के दिन महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा व अधिकार के लिए जागरूकता को लेकर दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में महिलाओं के सम्मान में ‘‘बढ़ाइये एक कदम- नारी शक्ति की ओर’’ सद्भावना पैदल मार्च राजनांदगांव पुलिस व मैवरिक फांउडेशन के द्वारा आयोजन किया गया।

जो प्रातः 06ः30 बजे 03 किलो मीटर मार्च दिग्विजय स्टेडियम से प्रांरभ होकर कमला कॉलेज से वापस स्टेडियम में समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत छ.ग. राज्यकीय गीत ‘‘अरपा पैरी के धार’’ गीत गाकर किया गया, जिसमें 3500-4000 महिला/पुरूष/बच्चों की विशाल जन सैलाब उमड़ा, व जुम्बा डान्स में बढ़-चढ़ कर भाग लेकर जम कर थिरके। उपस्थित जन समूह को महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा विकसित अभिव्यक्ति ऐप एवं रोड़ सेफ्टी के संबंध में यातायात के बारे में जानकारी दी गई। मैवरिक फांउडेशन, वसुधा फांउडेशन एवं अन्य एनजीओं का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, खुज्जी विधायक छन्नी साहू, पद्मश्री फुलबासन यादव, बाल सरंक्षण आयोग अध्यक्ष तेज कुवंर नेताम, राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, उप पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर राजनांदगांव डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव नेहा पाण्डेय, पुपलेश कुमार, आकाश मरकाम, पद्मश्री तंवर, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, सीएसपी (भापुसे) गौरव राय, डीएसपी नेहा वर्मा, तनुप्रिया ठाकुर, हेमप्रकाश नायक, अजित ओगरे, नासिर बाठी, अर्जुन कुर्रे।

पुलिस मुख्यालय से एआईजी संजय शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, दुर्ग एएसपी विश्वास चन्द्राकर, जयलाल मरकाम, डीएसपी, मोनिका ठाकुर, गुरजीत सिंह सहित पुलिस विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों, स्कूल कॉलेज के छात्र/छात्राये, एनएसएस, एनसीसी, खेल संगठन के खिलाडियों, राजीव युवा मितान, स्वछता दीदी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, एवं विभिन्न संगठन व एनजीओ के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये।

Related Posts