BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

500 करोड़ के रंगदारी मामले में कई राज्यों से 22 लोग गिरफ्तार: चीनी नागरिक चलाता था रैकेट, जानिए क्या है पूरा मामला?

यह गिरोह चीनी नागरिकों के इशारे पर काम करता था और वसूली का पैसा हवाला तथा क्रिप्टोकरंसी के जरिए उस देश में भेजा जा रहा था…

नईदिल्ली (ए)। दिल्ली पुलिसने दो महीने से अधिक समय तक चले एक अभियान में 500 करोड़ रुपये से अधिक के तत्काल ऋण और रंगदारी रैकेट का भंडाफोड़ किया तथा देश के विभिन्न हिस्सों से 22 लोगों को गिरफ्तार किया।

चीनी नागरिकों के इशारे पर चलता था रैकेट: अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह चीनी नागरिकों के इशारे पर काम करता था और वसूली का पैसा हवाला तथा क्रिप्टोकरंसी के जरिए उस देश में भेजा जा रहा था. पुलिस के अनुसार, सैकड़ों शिकायतें दर्ज की गई थीं जिनमें आरोप लगाया गया था कि ऋण उच्च ब्याज दरों पर दिया जा रहा था और ब्याज सहित धन की पूरी वसूली के बाद भी लोगों की तस्वीरों से छेड़छाड़ करके अधिक पैसे वसूल किए जा रहे थे।

Related Posts