BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP लाल उमेद सिंह ने इंटरनेशनल टारगेट बॉल फेडरेशन में सिल्वर मेडल जीतने वाली रीना मिराज का किया सम्मान

 

बांग्लादेश के ढाका में 05 अगस्त से 09 अगस्त 2022 तक टारगेट बॉल फेडरेशन के द्वारा प्रतियोगिता का किया गया था आयोजन..

कबीरधाम। जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिनांक- 16.08.2022 को पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा टारगेट बॉल खिलाड़ी रीना मिराज का पुष्पगुच्छ भेंट कर सिल्वर पदक प्राप्त करने पर बधाई दिया गया।

बांग्लादेश के ढाका में 05 अगस्त से 09 अगस्त 2022 तक इंटरनेशनल टारगेट बॉल फेडरेशन के द्वारा टारगेट बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, जैसे अन्य राज्यों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लिए थे।

उक्त प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए, जिले के थाना पिपरिया क्षेत्र की ग्राम बोधाई कुंण्डा की टारगेट बॉल खिलाड़ी रीना मिराज पिता निहोरा मिराज के द्वारा अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर सिल्वर पदक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।

जिसे पुलिस कप्तान के द्वारा सम्मानित कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई है। इस अवसर पर कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी एवं टारगेट बॉल खिलाड़ी के पिता निहोरा मिराज उपस्थित रहे।

Related Posts