भिलाई। साहू मित्र सभा भिलाईनगर के त्रिवर्षीय कार्यकाल के लिए रविवार को चुनाव हुआ, जिसमे कुल 72 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें खेदराम साहू अध्यक्ष, परसराम साहू तथा मंजूषा साहू उपाध्यक्ष चुने गए। शेष पदों पर मनोनयन किया जाएगा। दोपहर 2 से 4 बजे तक मतदान हुआ, चुनाव में दो पैनल के बीच सीधी टक्कर थी। एक पैनल खेदराम साहू का था। जिसमें वे खुद अध्यक्ष पद के लिए खड़े थे वही पुरुष उपाध्यक्ष हेतु परसराम साहू व महिला उपाध्यक्ष हेतु दानेश्वरी साहू दावेदार थे।
दूसरा पैनल मुन्नालाल साहू का था, जिसमें वे खुद अध्यक्ष पद के लिए खड़े थे। पुरुष उपाध्यक्ष हेतु केशवराम साहू व महिला उपाध्यक्ष हेतु मंजूषा साहू दावेदार थी। अध्यक्ष पद में खेदराम साहू ने 93 वोट पाकर मुन्नालाल साहू (31 वोट) को हराया। पुरुष उपाध्यक्ष पद में परसराम साहू ने 38 वोट पाकर केशवराम साहू (32वोट) को हराया। महिला उपाध्यक्ष पद में मंजूषा साहू ने 36 वोट पाकर दानेश्वरी साहू ( 34 वोट) को
हराया।
मुख्य चुनाव अधिकारी फूलचंद साहू व सहायक चुनाव अधिकारी शिवकुमार साव थे। पर्यवेक्षक रामकुमार साहू, विमल कुमार साहू, संतोष कुमार साहू तथा चुनाव सहायक परदेशी राम साहू व रामकुमार चंचल थे। इंचार्ज जिला साहू
संघ के महासचिव अमोलदास साहू थे। उन्मेष कुमार साहू, सनत कुमार साहू, प्रभाराम साहू, उपेन्द्र साहू, आर लखेन्द्र का
भी सहयोग रहा।
















