भिलाई। आजादी के 75वें वर्षगाठ को कौशल बिल्डकॉन एवं कंस्ट्रक्शन कार्यालय में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कौशल बिल्डकॉन एवं कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर प्रकाश महोबिया एवं संजय बुंदेला द्वारा ध्वाजारोहण किया गया। इस दौरान डायरेक्टर ने उपस्थित स्टॉफ को आजादी के महत्व को बताते हुए आजादी के लिए शहीद हुए देश के बीर सपूतो और जवानों को याद किया।
डायरेक्टर ने सभी स्टॉफ मेंबर्स को समाज और देश हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए देश को आगे बढ़ाने में विशेष योगदान देने की बात कही साथ ही उन्हें कौशल बिल्डकॉन एवं कंस्ट्रक्शन कंपनी के 15000 करोड़ मिशन की याद भी दिलाई।














