


भिलाई-3। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भिलाई-3, शांति नगर स्तिथ तुलसी लोक विकास संस्थान द्वारा संचालित दिव्य ज्योति निःशुल्क नेत्रहीन विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय की प्रचार्या संध्या द्विवेदी द्वारा झंडा फहराया गया।
प्रचार्या ने बताया कि तुलसी लोक विकास संस्थान पिछले 26 साल से इस क्षेत्र में कार्यरत है और पिछले 13 साल से इस स्कूल का संचालन निशुल्क कर रहा है। इस स्कूल में कुल 41 नेत्रहीन बच्चे अध्यनरत है।
संस्थान की सचिव सांध्य द्विवेदी है। स्वतंत्रता दिवस पर नेत्रहीन बच्चों के अलावा प्राचार्य सौम्या द्विवेदी, टीचर पूर्णिमा मेनन, सुंदर लाल पटेल, विजय कुमार गुप्ता, फ़ागुराम पटेल, स्टॉफ पुष्पा यादव, उषा ढीमर आदि उपस्थित थे।















