BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आपसी विवाद पर डन्डे से मारकर हत्या करने वाले आरोपी चंद घंटो के अंदर पुलिस गिरफ्त में

 

 

दुर्ग। थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 910/2022 धारा 302, 323 34 भादवि के मामलें में दिनांक 13.08.2022 को थाना दुर्ग पुलिस को सूचना मिली कि गंजपारा चैक के पास विनोद नायक पिता हृदय लाल उम्र 25 साल निवासी शंकर नगर दुर्ग का आपसी रंजिश के चलते आरोपी देवेन्द्र ठाकुर पिता भरत ठाकुर उम्र 19 साल निवासी मिलपारा वार्ड नंबर 38 दुर्ग, रमेश कुमार वर्मा गोर्वधन वर्मा उम्र 27 साल निवासी वार्ड नंबर 38 मिलपारा दुर्ग, दीपेश यादव पिता कान्ता यादव उम्र 19 साल निवासी मिलपारा दुर्ग और गणेश साहू पिता विष्णु साहू उम्र 25 साल निवासी मिलपारा दुर्ग के द्वारा एक राय होकर डण्डे से मारकर हत्या किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सायबर टीम, सिविल टीम एवं कोतवाली पुलिस गठित कर आरोपीगणों की पता तलाश की गई। इस दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही की गई विवेचना जारी है।

सीएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और विस्तृत पूछताछ की जा रही हैं।

Related Posts