कोरबा। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल के निर्देश पर हमर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 13 अगस्त 2022 को जिले में निवासरत शहीदों के परिवारों का सम्मान करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के द्वारा शहीदों के परिवारजन के सम्मान हेतु पुलिस लाइन कोरबा परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जयसिंह अग्रवाल मंत्री राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन छत्तीसगढ़ शासन रहे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरुषोत्तम कंवर, विधायक कटघोरा रहे , इस दौरान जिले में निवासरत कुल 12 शहीदों के परिवारजन का सम्मान जय सिंह अग्रवाल एवं एसपी संतोष सिंह द्वारा किया गया। एसपी संतोष सिंह द्वारा अमर शहीदों के शहादत के बारे में संक्षिप्त जानकारी देते शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल एवं पुरुषत्तम कंवर द्वारा शहीदों की कुर्बानी को याद करते श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पंप हाउस कोरबा के छात्र–छात्राओं के द्वारा राजकीय गीत एवं देश भक्ति गीत का गायन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह, एसडीओपी कटघोरा ईश्वर त्रिवेदी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक प्रदीप येरेवार, उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिव चरण सिंह परिहार सहित जिले के सभी थाना चौकी प्रभारी, शहीदों के परिवार के सदस्यगण एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।















