BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

धमतरी कलेक्टर और SP ने हमर तिरंगा अभियान के तहत वीर शहीद जवानों के परिवारजनों को किया सम्मानित

 

धमतरी। “हमर तिरंगा” अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत दिनांक 13.08.2022 के सांयकाल जिला मुख्यालय स्तर पर साहू सदन भवन में महापौर विजय देवांगन एवं जनपद अध्यक्ष  गुंजा साहू के आतिथ्य में एवं कलेक्टर पी.एस. एल्मा एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के उपस्थिति में वीर शहीद जवानों के परिवारजनों को आमंत्रित कर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कलेक्टर द्वारा अपने उद्बोधन में वीर शहीदों के बलिदान को याद कर उनको नमन करते हुए उनके परिजनों को नमन् किया।

पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा अपने उद्बोधन में वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनको नमन किया एवं उनके माता पिता को भी नमन् किया जिन्होंने ऐसे वीर को जन्म दिया।महापौर एवं जनपद अध्यक्ष ने भी वीर शहीदों को याद करते हुए उनको वीरगाथा का गुणगान कर उनको नमन किया गया।

देश की सुरक्षा एवं छत्तीसगढ़ राज्य की आंतरिक सुरक्षा में कर्तव्य के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद जवानों के परिवारजनों का 75 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ” हमर तिरंगा ” अभियान के अंतर्गत सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।

विधायक एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सैन्य बल के शहीद जवान , छत्तीसगढ़ राज्य बल के शहीद जवान एवं केन्द्रीय बलों के शहीद जवानों के परिवारजनों को आमंत्रित कर शॉल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया है। साथ ही शहीद जवानों के परिवारजनों, अतिथियों एवं आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी किया गया।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद परिजनों की समस्याओं से रूबरू हुए एवं उनके निराकरण हेतु उन्हें आश्वासित भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू द्वारा आये हुए अतिथि एवं सभी वीर शहीद के परिजनों का आभार व्यक्त किया गया।

“हमर तिरंगा”अमृत महोत्सव के सम्मान समारोह में महापौर विजय देवांगन,जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू, कलेक्टर पी.एस. एल्मा, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर साहू, एसडीएम विभोर अग्रवाल, डीएसपी सारिका वैद्य, डीएसपी भावेश साव, डीएसपी आर.के.मिश्रा, रक्षित निरीक्षक के देवराजू, निरीक्षक गगन बाजपेई, स्टेनो अखिलेश शुक्ला सूबेदार रेवती वर्मा, मुख्य लिपिक सनत वर्मा, कामिनी कौशिक उषा ठाकुर गजानन साहू एवं वीर शहीदों के परिजन उपस्थित रहे।

Related Posts