BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

छत्तीसगढ़ के इन तीन पुलिस अफसरों को केंद्र सरकार स्वतंत्रता दिवस पर करेगी सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन पुलिस अफसरों को केंद्र सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर मेडल दिया जाएगा। शुक्रवार को इसे लेकर एक सूची जारी की गई। इसमें प्रदेश के अफसरों का नाम शामिल है। एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल, इंस्पेक्टर दिनेश यादव और सब इस्पेक्टर दिव्या शर्मा को इस मेडल के लिए चुना गया है। ये मेडल अफसरों को बेहतर इंवस्टिगेशन के लिए दिया जाता है।

एएसपी राजेंद्र जायसवाल, उरला सीएसपी रहते हुए टेरर
फंडिंग के एक केस में बेहतर काम किए थे, जिसमे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और साक्ष्य के आधार पर आरोपियों को दस साल की सजा हुई थी। इंस्पेक्टर दिनेश यादव को भी समय पर जांच पूरी करने की वजह से ये मेडल दिया जा रहा है वही सब इंस्पेक्टर दिव्या शर्मा ने बच्चियों के प्रति हो रहे अपराधों में बेहतर जांच की।

केंद्र सरकार की तरफ से सम्मान के लिए जिन्हें चुना गया उनमें सीबीआई के 15 कर्मी शामिल हैं। इनके अलावा, 11 महाराष्ट्र पुलिस से हैं, 10-10 मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से चुने गए हैं, आठ-आठ केरल, राजस्थान और पश्चिम बंगाल पुलिस से हैं।

वही बिहार पुलिस के सात कर्मियों, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली से छह-छह, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पांच-पांच कर्मियों को पुरस्कार के लिए चुना गया है। असम, हरियाणा और ओडिशा से भी चार-चार पुलिसकर्मी इस सम्मान के लिए चुने गए हैं।

Related Posts