भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रभक्ति एवं देश भक्ति का अलख जगाने “हर घर झंडा” अभियान के तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने घर घर जाकर तिरंगा झंडा वितरण किया जा रहा है।
शनिवार को मदर टेरेसा नगर वार्ड 31 युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री प्रेम किशन साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भोला साहू, भाजयुमो जिला मंत्री सूरज साहू, फूलचंद साहू, जीवन साहू, पारस साहू, दिनेश साहू, सागर साहू, रामेश्वर साहू, तुषार, भवानी साहू, विजय साहू, पुखराज साहू, दीपक साहू, रवि साहू, प्रकाश साहू, शिवा साहू सहित बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा वार्ड 31 मदर टेरेसा नगर में तिरंगा झंडा वितरण किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष भोला साहू ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को अब तक करीब 500 तिरंगा झंडा वितरण किया जा चुका है। ”आजादी के अमृत महोत्सव” 75वा वर्ष को यादगार बनाने और आजादी को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश साहू संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है, झंडा वितरण का यह अभियान कल भी जारी रहेगा।














