BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पशु के साथ क्रुरता करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी

आरोपियों के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत् की गई कार्यवाही…

जांजगीरी चांपा। प्रार्थी शिव कुमार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी भेड़ीकोना थाना मालखरौदा ने थाना हसौद मेें दिनांक 10.08.22 को ग्राम लालमाटी निवासी राहुल खूंटे, कमल किशोर खुंटे, किरण कुमार जाटवर एवं अन्य लोग द्वारा इसके पशु के साथ क्रुरता करने सम्बन्धी रिपोर्ट दर्ज कराया था

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना हसौद में अपराध क्रमांक 124/22 धारा 429, छ.ग. कृषक पशु परि. अधि. 4,10,11 एवं पशु क्रुरता अधि. 1960 की धारा 11 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए घटना में सम्मिलित 01. ऋषि डहरे उम्र 45 वर्ष 02. किरण कुमार जाटवर उम्र 43 वर्ष 03. कमल किशोर खुंटे उम्र 30 वर्ष निवासी लालमाटी 04. कुलदीप टण्डन उम्र 18 वर्ष एवं 05. राहुल खुटे उम्र 19 वर्ष सभी निवासी लालमाटी थाना हसौद को दिनांक 12.08.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

प्रकरण में सम्मिलित आरोपियों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक योगेश पटेल, सउनि लखपति प्रधान, सउनि नरेन्द्र शुक्ला, प्रधान आर पुरन लाल कैवर्त, आर. मिरीश साहू, घनश्याम पाण्डे, मनोज कोशले, अरूण चन्द्रा,जयपाल कंवर, घनश्याम टण्डन, शिवगोपाल रात्रे एवं बृजमोहन नेताम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Posts